Type Here to Get Search Results !

गोविंदा के पैर में गोली लगी:खुद की रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हुई, हॉस्पिटल से ऑडियो नोट शेयर कर कहा- आपके आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई govinda news

गोविंदा के पैर में गोली लगी:खुद की रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हुई, हॉस्पिटल से ऑडियो नोट शेयर कर कहा- आपके आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें खुद की पिस्टल से चली गोली लगी। घटना मंगलवार सुबह करीब 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गई है। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में DCP दीक्षित गेडाम ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे। उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्वर से गलती से गोली चली, जो उनके पैर पर लगी। इस मामले से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है।

दैनिक भास्कर के करीबी सूत्रों के अनुसार, गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी बेटी टीना (नर्मदा) फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं, जहां गोविंदा का प्रोग्राम होने वाला था

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।

गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह क्रिटी केयर हॉस्पिटल पहुंची हैं। एक समय कश्मीरा और गोविंदा की पत्नी सुनीता झगड़ा सुर्खियों में रहा था। गोविंदा और कृष्णा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब 2018 में कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस ट्वीट पर सुनीता आहूजा ने कहा था कि ये ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। इसके बाद गोविंदा- सुनीता ने कृष्णा-कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए।

2019 में भी जब गोविंदा, सुनीता और उनकी बेटी टीना कपिल शर्मा के शो पर आए थे, तब भी कृष्णा शो में नहीं आए थे, क्योंकि सुनीता उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करनी चाहती थीं। हालांकि सालों बाद अब मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा से सरेआम माफी मांगी थी। इस पर गोविंदा ने उसी पॉडकास्ट में उन्हें माफ कर सारा झगड़ा खत्म कर लिया है।

कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#codes